छत्तीसगढ़

कार्रवाई रोका NRDA ने नवागांव में

Nilmani Pal
29 Jan 2026 2:40 PM IST
कार्रवाई रोका NRDA ने नवागांव में
x

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर 27 के नवागांव में एन‌आरडीए के अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्थानीय ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। महिलाओं जेसीबी बुलडोजर के सामने लेट कर विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इलाके के जनप्रतिनिधि भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

बताया गया है कि एन‌आरडीए ने कुछ दिनों पहले सभी रहवासियों और दुकानदारों को नोटिस जारी कर अपने कब्जे हटा लेने कहा था। उस दिन भी नोटिस चस्पा करने पहुंचे तहसील और अनुविभागीय राजस्व अमले को विरोध का सामना करना पड़ा था। निर्धारित समय पर कब्जे न हटाने के बाद एसडीएम अभनपुर, आरंग आज सदलबल गुरुवार को कार्रवाई के लिए पहुंचे।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null