छत्तीसगढ़

अब रोजाना गर्मी बढ़ने के संकेत

Nilmani Pal
8 March 2026 8:45 AM IST
अब रोजाना गर्मी बढ़ने के संकेत
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है. शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं.

प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यहीं से एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं. इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Next Story
null