
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर स्थित क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय, गांधी चौक मे राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी। अब भारत सरकार मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लालपुर रायपुर के द्वारा दी गई जानकारी राज्य के अनुसार 16 अक्टूबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की वापसी हो गई है, इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष अब आज 17 अक्टूबर 2025 से बंद कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़े
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले की दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 6 करोड़ 13 लाख 34 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की झुरा जलाशय के नहरों की जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी तरह से विकासखण्ड-खड़गवां जलाशय योजना के नहर की जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 93 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्य को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति किये गये हैं।





