छत्तीसगढ़

कवर्धा में अब लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Nil dhankar
28 Sept 2024 1:58 PM IST
कवर्धा में अब लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन
x

कवर्धा kawardha news । कवर्धा लगातार अपराधों की वजह से चर्चा में बना हुई है. इस कड़ी में एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई. मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. kawardha

chhattisgarh news जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था. इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए. chhattisgarh

Next Story