विश्व

BIG BREAKING: इजरायल का हिजबुल्लाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, चीफ हसन नसरल्लाह को ढेर करने का दावा

jantaserishta.com
28 Sept 2024 1:48 PM IST
BIG BREAKING: इजरायल का हिजबुल्लाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, चीफ हसन नसरल्लाह को ढेर करने का दावा
x
अब दुनिया को नहीं डरा पाएगा, कहा.
तेल अवीव: इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नरसल्लाह को मारने का दावा किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा.'
आईडीएफ प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक बयान में कहा, 'हमने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह और दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कारची समेत अन्य कमांडरों को मार गिराया है.'
डेनियल हगारी ने कहा, 'इजरायली इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली सटीक खुफिया जानकारी के बाद, हमारी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर पर टारगेटेड अटैक किया, जो बेरूत के दाहियेह क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के बेसमेंट में स्थित था. यह हमला तब किया गया जब हिज्बुल्लाह की सीनियर लीडरशिप अपने हेडक्वार्टर में इजरायल के नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की रणनीति पर काम कर रही थी.'
इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि हिज्बुल्लाह चीफ के रूप में हसन नसरल्लाह के 32 साल के कार्यकाल के दौरान, वह कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या और हजारों आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उनके कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story