छत्तीसगढ़

अब 5 लाख तक का आकस्मिक ऋण ले सकेंगे सेक्टर-6 बीएसपी सोसाइटी के सदस्य

Nil dhankar
29 Nov 2025 3:39 PM IST
अब 5 लाख तक का आकस्मिक ऋण ले सकेंगे सेक्टर-6 बीएसपी सोसाइटी के सदस्य
x

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑप क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने आकस्मिक ऋण की सीमा बढ़ा दी है,वहीं अमानत राशि की सीमा भी घटा दी है। इसका सीधा लाभ सदस्यों को मिलेगा। सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि संस्था के सदस्यों/अंशधारकों की मांग पर वर्तमान संचालक मंडल द्वारा पूर्व में आकस्मिक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹3 लाख की गई थी. सदस्यों के हितार्थ एवं भौतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते पुनः संचालक मंडल के द्वारा आकस्मिक ऋण की सीमा अब ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है।

श्री मिश्र ने कहा कि यह कदम संस्था के विकास एवं सदस्यों की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इसी तरह सदस्यों को ऋण का पूर्ण रूप से लाभ पहुंचाने संचालक मंडल के द्वारा ऋण के समय सदस्यों से ली जाने वाली अमानत राशि की सीमा 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई थी.सदस्यों की मांग पर अमानत राशि को घटाकर अब 10 प्रतिशत से 5 प्रतिशत कर दी गई है,जिससे सदस्यों को ऋण राशि का ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि सदस्यों के द्वारा संस्था में जमा आवर्ती राशि (आर.डी.) की निकासी पर समय सीमा के प्रतिबंध को पूर्व में ही वर्तमान संचालक मंडल द्वारा समाप्त कर दिया गया था। सदस्यों को वितरित किये जाने वाले आकस्मिक ऋण एवं नियमित ऋण पर अंश पूंजी की राशि को संस्था में जमा अंश पूंजी में से ₹ एक हजार को छोड़कर बाकी जमा राशि को ऋण में समायोजन नियमानुसार करा सकते है या वापस ले सकते है। उन्होंने बताया कि यह सभी कदम संस्थ की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति को देखते हुए सदस्यों के हित में उठाए गए हैं, जिसका निश्चित तौर पर सदस्यों को लाभ होगा।

Next Story
null