छत्तीसगढ़

मोबाइल से अब घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, सभी प्रक्रिया जानिए

Nilmani Pal
7 Dec 2025 12:33 PM IST
मोबाइल से अब घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, सभी प्रक्रिया जानिए
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथारिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

पहले कार्ड बनवाने के लिए सेंटर में दस्तावेज लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है।

Next Story
null