छत्तीसगढ़

Raipur सेंट्रल जेल के 3 अफसरों को नोटिस

Nil dhankar
9 July 2024 2:46 PM IST
Raipur सेंट्रल जेल के 3 अफसरों को नोटिस
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल Central Jail में लापरवाही मामले की जांच के निर्देश जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने दिए हैं. साथ ही 3 अफसरों को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है. सहायक जेल अधीक्षक खुशबू मिश्रा, उप जेल अधीक्षक मोखनाथ प्रधान और प्रधान प्रहरी लेखराम ध्रुव को नोटिस भेजा गया है.Central Jail Raipur

chhattisgarh news दरअसल सेंट्रल जेल में बंद उम्रकैद के आरोपी को रिहा कर दिया गया था. इस मामले को लेकर जेल में हड़कंप मचने के बाद 8 दिन बाद आरोपी को फिर उसके गांव से पकड़कर लाया गया था. उम्रकैद का कैदी महावीर बलौदाबाजार जिले के मड़वा गांव का रहने वाला है. chhattisgarh

Next Story