छत्तीसगढ़

वसूलीबाज अफसर, दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को नोटिस जारी

Nilmani Pal
28 Oct 2025 3:06 PM IST
वसूलीबाज अफसर, दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को नोटिस जारी
x

बलौदाबाजार। महिला उत्पीड़न जांच समिति गठन क़े निरीक्षण क़े नाम पर व्यापारियों से पैसा उगाही क़े मामले में आरोपी श्रम निरीक्षक क़े साथ मौक़े पर मौजूद दो श्रम उप निरीक्षक एवं एक प्लेसमेंट श्रम कल्याण उप निरीक्षक को अपर श्रमायुक्त द्वारा नोटिस जारी कर 3 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जारी नोटिस क़े अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट में श्रम पदाधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा पॉस एक्ट के तहत आंतरिक परिवाद समिति के गठन करवाये जाने वाले दल में सम्मिलित श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के द्वारा गुमाश्ता लायसेंस एवं पॉस समिति के गठन के नाम पर भयादोहन करते हुए राशि की अवैध वसूली किया जाना पाया गया है।उक्त श्रम विभागीय दल में श्रम उप निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी एवं श्रम कल्याण निरीक्षक (प्लेसमेंट )कार्तिकेय दुबे भी विभिन्न संस्थानों की जाँच के समय में सम्मिलित रहे और अपने दल के साथी को व्यापारियों से किये जा रहे अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली को नहीं रोका जाना पाया गया।

इस सम्बन्ध में तीनो उप निरीक्षक से स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया है कि क्यों न श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के अवैधानिक कृत्य में आपको भी भागीदार मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाए।

Next Story
null