छत्तीसगढ़

एक भी कांग्रेस विधायक नहीं पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन

Nil dhankar
14 Dec 2025 12:23 PM IST
एक भी कांग्रेस विधायक नहीं पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी रविवार से शुर हो गया है। आज 14 दिसंबर से शुरू हुआ ये सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन नवा रायपुर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में हो रहा है। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा हो रही है। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा सदन में छत्तीसगढ़ अंजोरा विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा कर रहे हैं।

विजन 2047 पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में बना एल्यूमिनियम चंद्रयान, मंगल यान में लगा है। इतना ही नहीं तेजस फाइटर प्लेन से लेकर कई रॉकेट में छत्तीसगढ़ का एल्युमिनियम लगा है। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, हमारे प्रदेश में बनी रेल पटरियां देशभर में लगी है। विजन 2047 पर चर्चा के दौआन मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। मंत्री चौधरी ने कहा कि, आज महत्वपूर्ण दिन है और इस दिन कांग्रेस सदन से नदारद है। जनता इसके कुत्सित प्रयास को जरूर सबक सिखाएगी। मंत्री चौधरी ने कहा कि, जनता इसलिए कांग्रेस को दरकिनार करते आई है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 प्रस्तुत कर कहा कि, 2047 दीर्घकालीन के साथ लघु और मध्य कालीन लक्ष्य। छत्तीसगढ़ की GDP 5 लाख 67 हजार करोड़ रु है। 2047 में छग की GDP 74 लाख करोड़ रु होगी। UPA सरकार में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी। आज देश की अर्थव्यवस्था 4वें नंबर पर है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों के साथ बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Next Story
null