
x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में धान खरीदी के सुचारू रूप से संचालन हेतु 87 समितियों के अंतर्गत 102 धान उर्पाजन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। कलेक्टर के आदेशानुसार नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों में नियमित रूप में भ्रमण कर चेक लिस्ट में दिये गए निर्देशानुसार जांच करेंगे। प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों में खाली बारदानों (नये-पुराने) की आपूर्ति एवं प्रदाय, धान के भरे हुए बोरों की स्टेकिंग आदि का विस्तृत रूप से मिलान करते हुए प्रत्येक शनिवार को दिये गये एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे तथा अनियमितता पाये जाने पर जिला खाद्य कार्यालय को पृथक से अवगत कराया जाएगा। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने अनुभाग मुख्यालय में धान खरीदी हेतु कंट्रोल रूम बनाकर रोटेशन अनुसार नामवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगायेंगे। कंट्रोल रूम में शिकायत निवारण पंजी का संधारण कर प्राप्त शिकायतों को त्वरित निराकरण करेंगे। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रति सप्ताह मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में वस्तुस्थिति से कलेक्टर को अवगत करायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागवार दुर्ग, पाटन एवं धमधा सहित तीनों अनुविभागों के सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमें दुर्ग अनुविभाग अंतर्गत उपार्जन केन्द्र थनौद हेतु प्रीति सोनी सहकारिता निरीक्षक को, कोलिहापुरी हेतु मुकेश वासनिक वरि उद्यान वि. अधिकारी को, चंदखुरी हेतु रविश कुमार साहू वरि उद्यान वि. अधिकारी को, कोड़िया हेतु कुमारी प्रीति बछौर ग्राम उद्यान वि. अधिकारी को, तिरंगा हेतु प्रमोद धलेन्द्र ग्राम उद्यान वि. अधिकारी को, आलबरस हेतु कमलेश सिन्हा ग्राम उद्यान वि. अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उपार्जन केन्द्र सिरसा हेतु इन्द्रप्रभा साहू ग्रा. कृषि वि. अधि. को, कचांदुर हेतु जागेश्वर, ग्रा. कृषि वि. अधि. को, ननकट्ठी हेतु कामेश परमार ग्रा. कृषि वि. अधि. को, करंजा भिलाई हेतु मुकेश वर्मा ग्रा. वि. अधि. को, अंडा हेतु नितेश गावडे ग्रा. कृषि वि. अधि. को, रिसामा हेतु अखिलेश गुप्ता सहा. अभियंता लो. नि. विभाग को, मचांदुर हेतु देवनारायण शुक्ला सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को, निकुम हेतु कलेश्वर जोशी सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को, कुथरेल हेतु प्राची चन्द्राकर ग्रा. कृषि वि. अधि. को, नगपुरा हेतु कामिनी यादव उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा को, दमोदा हेतु कृष्णा सिन्हा, उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, भेड़सर हेतु गौरत रामटेके उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा को, रसमड़ा हेतु एन. के. जैन उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को, उतई हेतु सुनील कुमार जैन सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को, खोपली हेतु कुमारी रिचा ठाकर, उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को, बोरीगारका हेतु अमित श्रीवास्तव सह वि. अधि. को तथा कोहका हेतु संतोष वमा, उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार धमधा अनुविभाग में उपार्जन केन्द्र अहिवारा हेतु गोपी कृष्णा शर्मा सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, नंदनीखंदनी हेतु रोहन शाह सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, पाहरा हेतु राजीव सुखदेवे सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, गोढी हेतु प्रजय सोनी सहकारिता निरीक्षक, ओटेबंद हेतु नितिन अग्रवाल सहकारिता निरीक्षक, मुरमन्दा हेतु नागेश साहू सहकारिता निरीक्षक, अहेरी हेतु विजय लहरै वरि. कृषि वि. अधि., मोहरेंगा हेतु प्रभा पटेल ग्रा. वि. अधि. को, माटरा हेतु वर्षा वर्मा उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, कोड़िया हेतु अश्विनी कुमार द्विवेदी उप अभियंता, ग्रा. यांत्रिकी सेवा, धमधा हेतु प्रतीक मसीह उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, करेली हेतु राकेश कुमार साहू उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, बरहापुर हेतु धीरेन्द्र कुमार सोनी उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, देवरी हेतु कुमारी साक्षी मेश्राम उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, राहटादाह हेतु ज्योति उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, ठेंगाभाठ हेतु रामसागर अनंत उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग , दारगांव हेतु मेधावी चन्द्राकर उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, घोंठा हेतु शीतल जैन, उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, हिरेतरा हेतु सुरेश कुमार देवांगन, उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, घोटवानी हेतु भावना सिन्हा उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, भाठाकोकड़ी हेतु मुकेश कुमार अहीर उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, पेन्ड्रावन हेतु कुमारी साक्षी सिंह उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, रौदा हेतु गौरव सिंह उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, राजपुर हेतु जितेन्द्र वर्मा उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, पेन्डी (कुटहा) हेतु विनीता निर्मल उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, कन्हारपुरी हेतु हितेश्वरी सोनी उप अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, खिलोराकला हेतु ए. के. भट्टाचार्य कार्य पालन अभियंता लो.नि.वि., तुमाकला हेतु श्यामसुंदर साहू सहा. अभियंता, लो.नि.वि., बोरी हेतु अशोक कुमार वैर्षागेडे सहा. अभियंता, तांदुला जल संसाधन संभाग, दनिया हेतु यशवंत चन्द्राकर सहा. अभियंता, तांदुला जल संसाधन संभाग, नवागांव हेतु सौरव जामलकर सहकारिता निरीक्षक, पथरिया हेतु पंचराम औरेंद्र सहा. अभियंता लो.नि.वि., लिटिया हेतु शबनम निशा उप अभियंता लो.नि.वि., छोटे पुरदा हेतु सुषमा रानी धुरंधर उप अभियंता लो.नि.वि., डोडकी हेतु नर्मदा रामटेके उप अभियंता लो.नि.वि., टेमरी हेतु आशा किरण देवांगन उप अभियंता लो.नि.वि., बिरेझर हेतु अजीता साजन उप अभियंता लो.नि.वि., हिरी हेतु नीलम शर्मा उप अभियंता लो.नि.वि., लिमतरा हेतु सुनील कुमार ढीढी उप अभियंता, लो.नि.वि., नंदौरी हेतु योगेश कुमार उप अभियंता लो.नि.वि., नारधा हेतु नवीन वर्मा उप अभियंता लो.नि.वि. और उपार्जन केन्द्र कम्हारी हेतु प्रफुल्ल राउत उप अभियंता लो.नि.वि. को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पाटन अनुविभाग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों में जामगांव आर हेतु भोलाशंकर सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, कुम्हली हेतु राजेन्द्र कुमार सोनी सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, बेल्हारी हेतु पंकज मेहर उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, सुरपा हेतु लक्ष्मी चन्द्राकर उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, भरर हेतु संतोष कुमार सोनी उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, बटरेल हेतु हरिशंकर साहू उप अभियंता, ग्रा. यांत्रिकी सेवा, सांकरा हेतु हिमांशु पाण्डेय उप अभियंता ग्रा. यांत्रिकी सेवा, घुघवा हेतु मनीष तिवारी, उप अभियंता लो.नि.वि., जमराव हेतु सुष्मिता चन्द्राकर उप अभियंता लो.नि.वि., झीट हेतु मौन तिवारी उप अभियंता लो.नि.वि., सावनी हेतु वी. राम कृष्ण राव उप अभियंता लो.नि.वि., तर्रा हेतु कुमारी सुनीता बघेल उप अभियंता लो.नि.वि., जामगांव एम हेतु युधिष्ठिर सोनवानी उप अभियंता लो.नि.वि., पाटन हेतु लोमेश निर्मलकर उप अभियंता लो.नि.वि., पंदर हेतु मैन कुमारी उप अभियंता लो.नि.वि., बठेना हेतु सुभि श्रीवास्तव वरि. उद्यान वि. अधि., सोनपुर हेतु मनीषा सिन्हा ग्रा. उद्यान वि. अधि., सोरम हेतु अंकेश्वर साहू ग्रा. उद्यान वि. अधि., केसरा हेतु मुकेश मढरिया वरि. क. वि. अधि., तेलीगुंडरा हेतु कुन्ती प्रसाद वरि. क. वि. अधि., डंगनिया हेतु हरीश वर्मा वरि. क. वि. अधि., बोरिद हेतु ममता बजारे, ग्रा. कृषि वि. अधि., कुर्मीगुंडरा हेतु मनिमा कुमार साहू ग्रा. कृषि वि. अधि., डीडाभाठा हेतु मोहम्मद हिरदीश खान ग्रा. कृषि वि. अधि., निपानी हेतु नीरजप्रताप सिंह ग्रा. कृषि वि. अधि., सेलुद हेतु प्रमेश कुमार ग्रा. कृषि वि. अधि., फेकारी हेतु प्रवीण कुमार ग्रा. कृषि वि. अधि., फुण्डा हेतु पूनम मेश्राम ग्रा. कृषि वि. अधि., मर्रा हेतु राहुल भगत ग्रा. कृषि वि. अधि., गाड़ाडीह हेतु रोशन शर्मा ग्रा. कृषि वि. अधि., सांतरा हेतु संदीप नेताम ग्रा. कृषि वि. अधि., भिलाई 3 हेतु दीप्ति देवांगन सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, औंधी हेतु दीप्ति तारम सहा. अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग, उरला हेतु चंद्रहास मरकाम सहकारिता निरीक्षक, बटंग हेतु संजीव कुमार साहू ग्रा. कृषि वि. अधि., पहडोर हेतु सोनल शर्मा ग्रा. कृषि वि. अधि. और उपार्जन केन्द्र घुघुवा हेतु उत्तम ताम्रकार, ग्रा. कृषि वि. अधि. को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





