भारत

शर्मनाक! फिजियोथेरेपी कराने गई युवती से अश्लील हरकतें, धमकी भी दी

jantaserishta.com
17 Nov 2025 5:56 PM IST
शर्मनाक! फिजियोथेरेपी कराने गई युवती से अश्लील हरकतें, धमकी भी दी
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
कौशाम्बी: कौशाम्बी जिले में फिजियोथैरेपी कराने गई युवती ने क्लीनिक संचालक पर छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि वह मंझनपुर क्षेत्र स्थित हीलिंग हेल्थ फिजियोथैरेपी क्लीनिक में अपने हाथ का इलाज कराने गई थी. आरोप है कि इलाज के दौरान क्लीनिक संचालक डॉ. सौरभ गुप्ता ने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके शरीर के कई हिस्सों को गलत तरीके से छूने लगा.
पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी टच किया. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. युवती के चिल्लाने पर उसने उसकी पिटाई कर दी और धमकी देते हुए कहा कि शिकायत करने पर वह उसे घर से उठवा ले जाएगा और जान से मार देगा.
घबराई हुई युवती सीधे मंझनपुर कोतवाली पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए तत्काल SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. एडीशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि युवती ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story