छत्तीसगढ़
नकटी गांव से किसी भी ग्रामीण को नहीं हटाया जाएगा, किसी को भी नहीं उजड़ा जाएगा अधिकारी को दिए गए निर्देश: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
4 Jun 2025 12:32 AM IST

x
अधिकारियों को दिया निर्देश नकटी गांव नहीं उजाड़ा जाएगा: सांसद बृजमोहन
Raipur. रायपुर। नकटी गांव से किसी भी ग्रामीण को नहीं हटाया जाएगा, किसी का मकान नहीं तोड़ा जाएगा, किसी को भी नहीं उजड़ा जाएगा अधिकारी को दिए गए निर्देश बृजमोहन अग्रवाल। विगत 15 दिनों से नकटी गांव के ग्रामवासी तहसीलदार की नोटिस से परेशान थे। कर्जा लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकानों का निर्माण भी कराया और अधिकांश ग्रामीण पुश्तैनी निवासरत है और 40 से 50 साल पूर्व से तीन पीढ़ियों से भी ज्यादा रहने वाले लोगों ने कर्जा लेकर अपने जमा-पूंजी लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकतृ योजनाओं का लाभ भी लिया और मकानों का निर्माण किया।
नए विधायक और नए अधिकारीयों के आवास हेतु गलत तरीके से योजना में शामिल अधिकारियों ने नकटी गांव को अधिकरण कर गरीबों का घर उजाड़कर विधायकों और अधिकारियों को मुफ्त में देने की योजना थी। रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के संज्ञान में ये बात आते ही गांव के सभी लोगों से बात चीत की और लोगों की वास्तविक समस्या को जाना। नकटी गांव के सभी ग्रामवासी आज रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास मौलश्री विहार में भेट मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अपने जीवन-मरण के समस्या तहसीलदार के मकान तोड़ने के नोटिस को अवगत कराया। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तत्काल ग्रामीणों से बातचीत के बाद उपरोक्त मुद्दे पर गंभीरता से अधिकारियों से चर्चाकर निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर नकटी गांव को उजाड़ा नहीं जायेगा और किसी भी ग्रामीण का घर तोडा नहीं जाएगा।
Tagsनकटी गांवग्रामीण को नहीं हटाया जाएगाबृजमोहन अग्रवाललोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल निर्देशतहसीलसार नोटिसनकटी गांव अवैध कब्ज़ानकटी गांव हटाने का आदेशअवैध कब्ज़ानकटी गांव राहतमुक्तबृजमोहन अग्रवाल बड़ा बयानNakati villagevillagers will not be removedBrijmohan AgarwalLok Sabha MP Brijmohan AgarwalBrijmohan Agarwal instructionsTehsilsar noticeNakati village illegal occupationorder to remove Nakati villageillegal occupationNakati village relief freeBrijmohan Agarwal big statement
Next Story





