छत्तीसगढ़

रायपुर से आज भी इंडिगो की फ्लाइट नहीं

Nilmani Pal
7 Dec 2025 10:48 AM IST
रायपुर से आज भी इंडिगो की फ्लाइट नहीं
x

रायपुर। इंडिगो विमान परिचालन में रुकावट का असर रायपुर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। आज इस रुकावट का पांचवा दिन है और आज भी रायपुर के माना एयरपोर्ट से दीगर शहरों के लिए उड़ान भरने वाली और आने वाली फ्लाइट कैंसिल है। जानकारी के अनुसार आज भी रायपुर में फ्लाइट शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ाया हुआ है।

बात करें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तो यहां भी परिचालन में आंशिक सुधार देखा गया है बावजूद परिचालन पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। भोपाल से उड़ने वाली दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इनमें मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट शामिल है। दोनों ही उड़ाने ही 11.05 और 11:25 पर है। इसी तरह बेंगलुरु के लिए चल रही फ्लाइट में देर होने की बात कही जा रही है। यह फ्लाइट 8.50 की जगह 9.15 पर पहुंचेगी। इस तरह 13 में से 2 फ्लाइट आज प्रभावित है।

नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और एकाउंटेबल मैनेजर इसीड्रो पोर्क्यूरस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द होने को लेकर 24 घण्टे के अंदर जवाब देने को कहा है। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा और परेशानी हुई।

Next Story
null