छत्तीसगढ़
नियद नेल्लानार योजना: नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रशासन की बड़ी सफलता
Shantanu Roy
8 Oct 2025 8:08 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत कोंटा विकासखंड में स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम नागाराम में जिला सुकमा पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा एक नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह कदम सुकमा जिले में शांति, सुरक्षा और विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। भारी मानसून और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में इस कैंप की स्थापना की। इस साहसिक पहल से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
“नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत स्थापित यह कैंप न केवल नक्सल विरोधी अभियानों को गति देगा, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगा। कैंप स्थापना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडीएस दुकाने और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्रामीणों में इस कदम को लेकर उत्साह और विश्वास की नई लहर देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से अब विकास की मुख्यधारा तक उनकी पहुँच और आसान होगी।
वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में सुरक्षा बलों ने कुल 19 नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की है। इसके परिणामस्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 64 माओवादी मारे गए और 451 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि शासन की रणनीति न केवल प्रभावी है, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में ठोस परिणाम भी दे रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सुकमा जिले के शेष माओवादी प्रभावित इलाकों में भी शीघ्र ही विकास एवं सुरक्षा के समान प्रयास किए जाएँ, ताकि “नियद नेल्ला नार” (हमारा गाँव हमारा विकास) की भावना हर ग्राम तक पहुँचे।
यह अभियान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व तथा वरिष्ठ अधिकारियों
सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज),
कमलोचन कश्यप (उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज),
आनंद सिंह राजपुरोहित (उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ सुकमा), कलेक्टर सुकमा देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट हिमांशु पांडेय (74वीं वाहिनी), कोबरा कमांडेंट अमित चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





