छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 8 होटल और दुकानों का काटा चालान
Shantanu Roy
8 Oct 2025 7:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। त्यौहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर नगर पालिक निगम रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नागरिकों से मिल रही गंदगी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। टीम ने मंगलवार को शास्त्री बाजार, गोलबाजार और बैजनाथपारा क्षेत्र में स्थित होटलों, रेस्टोरेंट्स और मांस दुकानों की सफाई व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। जिस पर निगम ने तत्काल 8 दुकानों और रेस्टोरेंट्स पर कुल ₹39,500 का ई-चालान जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी।
इन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई:
अल्का रेस्टोरेंट: गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर ₹10,000 का जुर्माना
न्यू स्टार कैटर्स: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर ₹3,000 का जुर्माना
एमडी मीट शॉप: अस्वच्छ कार्यस्थल पाए जाने पर ₹3,000 का जुर्माना
अशर्फी चिकन सेंटर: साफ-सफाई में लापरवाही पर ₹5,000 का जुर्माना
बिरला आपस पेट: खाद्य सामग्री के अनुचित रख-रखाव पर ₹2,000 का जुर्माना
केएमसी चाइनीज सेंटर: रसोई में अस्वच्छता पाए जाने पर ₹2,500 का जुर्माना
नूरजहां होटल: स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर ₹10,000 का जुर्माना
कुकुर बिरयानी सेंटर: सफाई में कमी पाए जाने पर ₹4,000 का जुर्माना
कुल मिलाकर निगम ने 8 दुकानों/होटलों से ₹39,500 का ई-चालान वसूला।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि त्यौहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों और रेस्टोरेंट्स में जाते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही से जनस्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए निगम द्वारा यह अभियान चलाया गया है ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। उन्होंने कहा, “निगम की स्वास्थ्य टीम ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और खाद्य वस्तुओं को ढककर रखने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।” इस अभियान के दौरान निरीक्षण टीम ने रसोई, स्टोरेज, मांस काटने की जगह, काउंटर और कर्मचारियों की स्वच्छता की भी जांच की। कई जगहों पर खुले में रखा खाद्य पदार्थ, कूड़े के ढेर, और अस्वच्छ बर्तन पाए गए।
जिन्हें लेकर निगम अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी होटल, ढाबे या रेस्टोरेंट में गंदगी, बासी भोजन या अस्वच्छ माहौल दिखाई दे तो उसकी जानकारी निगम नियंत्रण कक्ष में दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम रायपुर ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है, जो आने वाले दिनों में शहर के सभी प्रमुख बाजारों, मिठाई दुकानों और होटल क्षेत्रों में जारी रहेगा। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि नगर निगम स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर अब सख्त आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Tagsरायपुर नगर निगमस्वास्थ्य विभागडॉ तृप्ति पाणीग्रहीई-चालान कार्रवाईगंदगी पर जुर्मानाफूड इंस्पेक्शन रायपुरहोटल निरीक्षणफूड सेफ्टीरायपुर सफाई अभियानत्यौहारी सीजन स्वच्छताRaipur Municipal CorporationHealth DepartmentDr. Tripti PanigrahiE-Challan ActionFine on DirtinessFood Inspection RaipurHotel InspectionFood SafetyRaipur Cleanliness CampaignFestival Season Cleanlinessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





