छत्तीसगढ़
नितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक अजय चंद्राकर ने दी बधाई
Shantanu Roy
14 Dec 2025 7:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बिहार सरकार में केबिनेट मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस नियुक्ति को भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताया। विधायक अजय चंद्राकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता को सिद्ध किया है। उनका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और स्पष्ट दृष्टिकोण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने संगठन को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद, संगठनात्मक अनुशासन और रणनीतिक सोच पार्टी को चुनावी और वैचारिक दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करती है। यही कारण है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अजय चंद्राकर ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक संगठित, प्रभावशाली और गतिशील बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस विकास पथ पर अग्रसर है, उसमें संगठन की भूमिका निर्णायक है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन इस भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएंगे। विधायक ने यह भी कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह नियुक्ति उन लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का सम्मान है, जो भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। अंत में विधायक अजय चंद्राकर ने नितिन नबीन के सफल, यशस्वी और प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिलेगी।
Tagsनितिन नबीनअजय चंद्राकरभाजपाराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षबिहार सरकार मंत्रीछत्तीसगढ़ प्रभारीसंगठनात्मक अनुभवपार्टी नेतृत्वकार्यकर्तासंगठन सुदृढ़राजनीतिक नियुक्तिविकसित भारतNitin NavinAjay ChandrakarBJPNational Executive PresidentBihar Government MinisterChhattisgarh InchargeOrganizational ExperienceParty LeadershipWorkersStrong OrganizationPolitical AppointmentDeveloped Indiaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





