छत्तीसगढ़

नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मंत्री श्याम बिहारी ने दी बधाई

Shantanu Roy
14 Dec 2025 7:18 PM IST
नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मंत्री श्याम बिहारी ने दी बधाई
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस नियुक्ति को पार्टी संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नितिन नवीन का अनुभव और नेतृत्व भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन एक दूरदर्शी, कर्मठ और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नेता हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न स्तरों पर रहते हुए अपनी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी परिचय दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ उनका निरंतर संवाद और जमीनी स्तर पर पकड़ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन ने राज्य में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। चुनावी तैयारियों से लेकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने तक, उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। इसी तरह बिहार सरकार में मंत्री के रूप में उनके प्रशासनिक अनुभव से भी पार्टी को व्यापक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, उसमें संगठन की भूमिका निर्णायक है और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो दिन-रात संगठन के लिए परिश्रम करते हैं। यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष का सम्मान है। अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नितिन नवीन के उज्ज्वल, यशस्वी और प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर देश सेवा के अपने संकल्प को नई गति देगा।
Tagsनितिन नबीनश्याम बिहारी जायसवालभाजपाराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षछत्तीसगढ़ प्रभारीबिहार सरकार मंत्रीसंगठनात्मक अनुभवभाजपा नेतृत्वकार्यकर्ता संवादराष्ट्रहितसुशासनअंत्योदयपार्टी नियुक्तिविकसित भारतNitin NavinShyam Bihari JaiswalBJPNational Executive PresidentChhattisgarh InchargeBihar Government MinisterOrganizational ExperienceBJP LeadershipWorker DialogueNational InterestGood GovernanceAntyodayaParty AppointmentDeveloped Indiaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story