छत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ झीरम घाटी में रात का सफर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिखाया अदम्य साहस

Shantanu Roy
14 April 2025 12:03 AM IST
नक्सलगढ़ झीरम घाटी में रात का सफर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिखाया अदम्य साहस
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नक्सलवाद मुक्त बस्तर के संकल्प को साबित करते हुए बीती रात सुकमा से रायपुर के लिए रवाना होते समय झीरम घाटी को पार किया। यह वही झीरम घाटी है, जो कभी नक्सली हमलों के कारण दहशत और भय का प्रतीक रही है। उल्लेखनीय है कि इसी घाटी में नक्सलियों ने प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की निर्मम हत्या की थी। जहां दिन में भी आम लोग इस इलाके से गुजरने से कतराते हैं, वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस रास्ते को रात के अंधेरे में पार कर यह संदेश दिया।



छत्तीसगढ़ अब बदल रहा है। नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हो रही हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा के पदभार संभालने के बाद से ही बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ है और नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार शांति बहाली की दिशा में अहम प्रगति हो रही है। उनकी राष्ट्र प्रथम की भावना और नक्सलवाद समाप्त करने का जज़्बा छत्तीसगढ़ को एक सुरक्षित और विकासशील राज्य बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। विजय शर्मा की यह साहसिक यात्रा नक्सल मुक्त बस्तर के सपने को और मजबूत करती है।
Tagsगृहमंत्री विजय शर्माHome Minister Vijay Sharmaझीरम घाटीJheeram Valleyनक्सलवादNaxalismनक्सल मुक्त बस्तरNaxal-Free Bastarसाहसिक यात्राCourageous Journeyबस्तर शांति मिशनBastar Peace Missionराष्ट्र प्रथमNation Firstनक्सली हमलेNaxalite Attackछत्तीसगढ़ सुरक्षाChhattisgarh Securityनक्सल उन्मूलन अभियानAnti-Naxal Operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story