छत्तीसगढ़

सनातन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेताम

Shantanu Roy
13 April 2025 10:57 PM IST
सनातन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेताम
x
छग
Raipur. रायपुर। आज रायपुर में साधना न्यूज़ द्वारा आयोजित "सनातन की बात" कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं सनातन संस्कृति की वैज्ञानिकता, गूढ़ सिद्धांतों और मानव कल्याण हेतु उसके व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से जीवन जीने की दिव्य पद्धति है।


हमारे ग्रंथ जैसे गीता, रामायण, उपनिषद व पुराण, जीवन को धर्म, धैर्य और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। विश्व कल्याण ही सनातन का मूल है। यह आत्मा की शुद्धता, मन की स्थिरता और आंतरिक शांति का मार्ग है। यह परंपरा युगों से अज्ञान के अंधकार में अमर प्रकाश बनकर प्रकाश फैला रही है।
Next Story