छत्तीसगढ़

Raipur में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Nilmani Pal
9 Jun 2024 8:59 AM IST
Raipur में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
x

रायपुर raipur news। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति कायस्थ युवाओं के लिए रात्रिकालीन कायस्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 16 जून तक नेताजी सुभाष स्टेडियम Netaji Subhas Stadium में किया गया है.

Night cricket tournament प्रदेश स्तरीय इस टूर्नामेंट में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, बेमेतरा, डोंगरगढ़ की महासमुंद और टीमें हिस्सा लेंगी. मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को शाम 6 बजे होगा. मुख्य अतिथि विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव होंगे.अध्यक्षता डॉ. ‘पूर्णेन्दु सक्सेना करेंगे.

Women's cricket tournament इस बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी रखी गई है. स्व. श्रीमती आशा श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में वार टीमें हिस्सा लेंगी. सभी महिला “खिलाड़ियों को आशा श्रीवास्तव की स्मृति में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा जूनियर कायस्थ प्रीमियर लीग का भी आयोजन स्व. सुदीप खरे की स्मृति में किया जाएगा.

Next Story