छत्तीसगढ़

10 मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी संघ ने निकाली रैली

Nilmani Pal
16 July 2025 5:18 PM IST
10 मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी संघ ने निकाली रैली
x
छग

रायपुरसरकारी दफ्तरों में काम करने वाले संविदा कर्मचारी अपने नियमितीकरण को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। भले ही वो सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं, लेकिन सुविधा को नाम पर उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिलता। इसी बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ अपनी दस सूत्रीय मांग को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आज रैली निकाली। रैली कर्मचारी भवन से निकलकर कलेक्टोरेट पहुंची।

जहां मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ की दस सूत्रीय मांग है। नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति पारदर्शी, न्यूनतम दस लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा, संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि है। एन एच एम संघ का कहना है कि मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार किया जायेगा ।

वहीं दूसरी ओर जांजगीर में NHM कर्मचारी संघ ने भी ताली और थाली बजाकर धरना प्रदर्शन किया है। इसके बाद एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इन कर्मचारियों के द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल अवकाश, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और 27 फीसदी वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांग की जा रही है।


Next Story
null