छत्तीसगढ़

नक्सली नेता गणपति के सरेंडर की खबर

Nil dhankar
5 March 2026 9:54 AM IST
नक्सली नेता गणपति के सरेंडर की खबर
x

रायपुर। तेलंगाना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व महासचिव M उर्फ गणपति के आत्मसमर्पण की खबर सामने आ रही है। बस्तर के एक पुलिस अफसर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तेलंगाना से अभी ऐसी खबरें आई हैं लेकिन इसकी पुष्टि होना बाकी है।

बताया जा रहा है कि गणपति इस समय माओवादी संगठन के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए महासचिव पद छोड़ दिया था। इसके बाद संगठन की कमान Nambala Keshava Rao उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी।

गौरतलब है कि गणपति पिछले लगभग चार दशक से अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं और उन्हें संगठन का प्रमुख वैचारिक व रणनीतिक नेता माना जाता रहा है।

Next Story
null