छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ की बात आग की तरह फैली, किशोरी ने दे दी जान

Nil dhankar
15 March 2026 2:17 PM IST
छेड़छाड़ की बात आग की तरह फैली, किशोरी ने दे दी जान
x
छग

कोरबा। विवाह कार्यक्रम के दौरान एक युवक की घिनौनी हरकत से परेशान नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोरबी पुलिस चौकी की है। छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे के दोस्त को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब छेड़छाड़ से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दूल्हे के दोस्त 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पिछले आठ मार्च की रात की बताई जा रही है। गांव में एक युवक की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें रिश्तेदारों के साथ दूल्हे के कई दोस्त भी पहुंचे थे। सूरजपुर जिले का रहने वाला 19 वर्षीय नरेंद्र उइके भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने दो दिन पहले से गांव में ठहरा हुआ था।

शादी समारोह के दौरान उसकी नजर घर में आई 15 वर्षीय नाबालिग पर थी। देर रात कार्यक्रम के बीच आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग के पिता की नींद खुली और वह बाथरूम की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तब युवक को बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया और उसे मौके पर पकड़ लिया। शादी का माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए पीड़ित परिवार ने तत्काल कोई हंगामा नहीं किया और बेटी को लेकर घर लौट आए। युवक की हरकत से नाबालिग गहरे मानसिक आघात में थी। लोक लज्जा और मानसिक पीड़ा से परेशान होकर उसने उसी दिन तड़के गांव के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Story
null