छत्तीसगढ़

रायगढ़ में डबल मर्डर की खबर, कमरे से आ रही बदबू

Nil dhankar
11 Sept 2025 11:37 AM IST
रायगढ़ में डबल मर्डर की खबर, कमरे से आ रही बदबू
x
छग

रायगढ़। जिले में एक बंद कमरे से असहनीय बदबू आ रही है। कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए हैं। इन हालातों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या से जुड़ा मामला मान रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बंद कमरे में बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। जमीन के भीतर कितनी लाशें दफन हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पुष्टि के लिए पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग-स्क्वॉड का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की आशंका से जांच आगे बढ़ा रही है। घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।


Next Story
null