छत्तीसगढ़
मरवाही में नवविवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मामला दर्ज
Shantanu Roy
4 July 2026 8:42 PM IST

x
छग
Marwahi. मरवाही। मरवाही क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ धोखे से शादी कर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता देवकी लहरे ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जिसके बाद पति द्वारा दूसरी शादी करने के कारण सामाजिक रूप से अलगाव हो गया। इसके बाद वह अपने मायके लोहारी में रहने लगी और मरवाही के आरोग्य अस्पताल में नौकरी करने लगी।
इसी दौरान अस्पताल में कार्यरत अमेराटिकरा निवासी अनिल कुमार से उसकी पहचान हुई। पीड़िता का आरोप है कि अनिल ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों ने मंदिर में विवाह किया। बाद में वह उसे बिलासपुर ले गया और 2 जून को अपने पैतृक गांव अमेराटिकरा लेकर पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने यह तथ्य छिपाकर उससे विवाह किया था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो ससुराल पक्ष में विवाद शुरू हो गया।
पीड़िता के अनुसार रात करीब 8 बजे पति अनिल कुमार, सास, ससुर मुन्ना दास और ननद अंजलि ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में उसके सिर, आंख, हाथ, पीठ, कान और गले में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता अपनी मां सुनैना और भाभी रोशनी के साथ मरवाही थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत आरोपी पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Tagsमरवाही मारपीट मामलानवविवाहिता धोखे से शादीपति समेत चार पर केसघरेलू हिंसा BNS केसअमेराटिकरा घटनाMarwahi assault casenewly married woman married by deceptioncase against four including husbanddomestic violence BNS caseAmeraticara incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





