छत्तीसगढ़
CG BREAKING: बदमाश प्रखर चंद्राकर ने किया प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला
Shantanu Roy
4 July 2026 5:49 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर सहित तीन युवकों पर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़ित का अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी (32) 2 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर रिसाली की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले बेसबॉल के डंडे से सिर पर वार किया, जिससे वह बाइक से संतुलन खो बैठे। किसी तरह उन्होंने बाइक आगे बढ़ाई, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि हरीश यादव ने चाकू से गर्दन के पास वार किए, जबकि अमन मूर्ति ने चाकू से हमला किया। वहीं प्रखर चंद्राकर पर आरोप है कि उसने कटर और बटनदार चाकू से दोनों पैरों पर 8 से 10 वार किए।
घटना के दौरान पीड़ित लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते उनकी हत्या की नीयत से किया गया। मामले में पहले नेवई थाना में जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में भिलाई नगर थाना स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 3(5) के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है जब प्रखर चंद्राकर का नाम किसी हिंसक घटना में सामने आया हो। इससे पहले रायपुर के तेलीबांधा स्थित जूक क्लब में मारपीट के एक मामले में भी उसका नाम चर्चा में आया था, जहां कथित तौर पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके अलावा भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में भी एक जन्मदिन पार्टी के बाद मारपीट के मामले में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उस घटना में एक युवक पर डंडे से हमला करने का आरोप लगा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रखर चंद्राकर का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। जांच के दौरान उसके मोबाइल से संदिग्ध लेनदेन और ऐप्स के जरिए सट्टेबाजी से जुड़े संकेत मिले थे। पुलिस के अनुसार, लगभग 60 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन का पता चला था। इसके अलावा म्यूल बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टे की रकम के लेनदेन के भी सुराग मिले थे। पुलिस ने उस दौरान एक कार और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं घायल पीड़ित की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
परिवार का विरोध, झूठी FIR, सामने रखा सबूत
मैं कमल नारायण चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर का पिताजी बोल रहा हूं...मेरा लड़का प्रखर चंद्राकर 1 जुलाई 2026 को भिलाई से कामाख्या देवी मंदिर के लिए अपने दोस्तों के साथ गया है, आज कुछ खबर से पता चला कि मेरे लड़के के ऊपर मारपीट का FIR, 2 जुलाई को 11:30 रात्रि को हुआ है, जबकि मेरा लड़का 2 तारीख को सुबह 4.56 am को कोलकोता के होटल Hotal Steam में रुका था, जिस वक्त 2 तारीख को झगड़ा हुआ उस समय मेरा लड़का विक्टोरिया महल में मौजूद था, उसका फोटो भी है, मेरे लड़के के खिलाफ में 2 तारीख 11:30 बजे रात्रि को नामजद FIR हुआ है, जबकि 2 तारीख को 10.51pm को विक्टोरिया महल कोलकोता में था। यह कैसे हो सकता है जो व्यक्ति यहां नहीं है, वह किसी के ऊपर हमला करें, जबकि मेरा लड़का प्रार्थी को जानता भी नहीं। मेरा विनम्र गुजारिश है की जो बेगुनाह हो उसके ऊपर FIR ना हो।
Tagsभिलाई हमला मामलाप्रॉपर्टी डीलर पर हमलाप्रखर चंद्राकरसौरभ चंद्राकर भांजाहत्या की कोशिश केसऑनलाइन सट्टा ऐपभिलाई नगर पुलिसयोगेश सूर्यवंशी हमलायोगेश सूर्यवंशीप्रॉपर्टी डीलरBhilai attack caseattack on property dealerPrakhar ChandrakarSaurabh Chandrakar nephewattempt to murder caseonline betting appBhilai Nagar PoliceYogesh Suryavanshi attackYogesh Suryavanshiproperty dealerछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





