छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

Nil dhankar
24 Jan 2026 4:26 PM IST
राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।

कल सीएम साय से मिले थे नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवास कार्यालय में नवनियुक्त रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Story
null