
रायपुर। सर्वत्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला योजना के अंतर्गत मंडल परियोजना नियंत्रण अधिकारी डी.के. शर्मा ने रायपुर में नवपदस्थ संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया तथा संस्कार पाठशाला योजना की विस्तृत जानकारी दी।
शर्मा ने बताया कि यह योजना प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित है। इसमें संस्कार पाठशाला के प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कौशल विकास, नैतिक शिक्षा, एवं भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जाएगी।
संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ न केवल शिक्षा को सशक्त बनाती हैं, बल्कि बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करती हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की रणनीतियों एवं संभावनाओं पर डी.के. शर्मा से विस्तार से चर्चा की।





