छत्तीसगढ़

आज नए राज्यपाल रामेन डेका का रायपुर आगमन

Nil dhankar
30 July 2024 8:39 AM IST
आज नए राज्यपाल रामेन डेका का रायपुर आगमन
x

रायपुर raipur news । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai आज निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को विदाई देंगे और छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका का स्वागत करेंगे. इस दौरान मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहेंगे. सीएम राज्यपाल को विदाई देने सुबह 11.25 को नवीन स्टेट हैंगर, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहीं नए राज्यपाल के स्वागत के लिए शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवीन स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे. शाम 5.25 को राज्यपाल रामेन डेका का स्वागत किया जाएगा.

chhattisgarh news बता दें कि नए राज्यपाल रामेन डेका आज शाम करीब साढ़े 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे. स्टेट हैंगर में उनका स्वागत किया जाएगा. रामेन डेका 31 जुलाई को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे. chhattisgarh

Next Story