
x
छग
जांजगीर। विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुचलके पर उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया। पूरा मामला एक एसी के आउटर को दीवार पर लगाने को लेकर शुरू हुआ था। दरअसल, 10 जून को पड़ोसी ने विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
बताया जा रहा है कि दीवार पर एसी का आउटर लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई। जिसके बाद विधायक बालेश्वर साहू ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन फिलहाल पुलिस ने मुचलके पर उन्हें तुरंत छोड़ दिया।
Next Story





