छत्तीसगढ़

पड़ोसी ताने मारता था, युवक ने किया मर्डर

Nilmani Pal
14 Jun 2025 8:05 AM IST
पड़ोसी ताने मारता था, युवक ने किया मर्डर
x
छग

जगदलपुर। दिन भर घर पर पड़े रहता है मुफ्त की रोटियां तोड़ता है, कुछ कामकाज कर लिया कर कब तक मुफ्त की रोटी खाएगा जैसे तानों से परेशान एक युवक ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र नकटी सेमरा का है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कोटवार पारा में रहने वाला 32 वर्षीय सुखदास अपने पड़ोसी 50 वर्षीय आसमन कश्यप के तानों से परेशान था।

आरोप है कि सुखदास को रोजाना आसमन उसकी बेरोजगारी को लेकर ताने मारता था। ताने भी ऐसे कि उससे सुनना मुश्किल हो गया था गुरूवार को भी आसमन ने सुखदास को दिन भर घर पर पड़े रहने और कोई काम नहीं करने को लेकर ताने मारे। रोज-रोज के तानों से सुखदास ने आपा खो दिया और उसने आसमन की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान सुखदास के हाथ में एक बांस का डंडा आ गया तो उसने आसमन को इससे जमकर पीटा। इस पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की यह जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस तक पहुंचाई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुखदास की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखदास ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Next Story
null