छत्तीसगढ़

जबरन घर में घुसा पड़ोसी, विरोध करने पर युवक को पीटा

Nil dhankar
22 April 2022 9:32 AM IST
जबरन घर में घुसा पड़ोसी, विरोध करने पर युवक को पीटा
x

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया है. वही प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मकान के उपर में रहने वाले किरायेदार जोदा सिंह ऊर्फ अमन सिंह दीवाल फांदकर घर अंदर घुसा। जिसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में पहने कडा से हमला किया। जिससे चोट आई है.

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है.

Next Story