छत्तीसगढ़

दोस्त की लापरवाही से दोस्त की मौत, FIR दर्ज

Nil dhankar
15 Jan 2026 10:11 AM IST
दोस्त की लापरवाही से दोस्त की मौत, FIR दर्ज
x
छग

दुर्ग। नंदनी रोड जामुल में 13 जनवरी की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे के समय कार में 3 दोस्त भी सवार थे। जिसमें से राहुल साहू कार चला रहा था। बताया जा रहा है हादसा तेज और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की वजह से हुआ जिससे ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे प्रवीण कुमार (26 साल) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने कार चलाने वाले दोस्त राहुल साहू के खिलाफ जामुल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि प्रवीण ने एक दिन पहले अपने स्वर्गीय पिता को याद कर स्टेटस डाला था, 21 घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। जामुल थाना क्षेत्र में 13 जनवरी की रात यह हादसा हुआ था। इस मामले में मृतक के बड़े भाई कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला पांच रास्ता वार्ड 17 भिलाई निवासी धमेंद्र सिंह (38 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई प्रवीण धृतलहरे 14 जनवरी 2026 की रात अपने दोस्तों दुर्गेश मांडले, आकाश केशरवानी और राहुल साहू के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG10 AK 7522) से सुपेला भिलाई से नंदनी रोड होते हुए कचांदुर जा रहा था।

कार राहुल साहू चला रहा था। रात करीब 1.30 बजे जब वाहन नंदनी रोड जामुल स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सूचना बोर्ड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में प्रवीण धृतलहरे को शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दुर्गेश मांडले को दाहिने पैर की एड़ी में, आकाश केशरवानी को दाहिने पैर के पंजे और नाक में तथा चालक राहुल साहू को कमर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

Next Story
null