छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस

Nilmani Pal
15 Nov 2025 5:21 PM IST
आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस
x
छग

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।

धान खरीदी में लापरवाही पर 4 प्रभारी प्रबंधक का सेवा समाप्त

जिले के 4 समिति के प्रभारी प्रबंधक के द्वारा धान खरीदी कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा को समाप्त किया गया है, उसमें प्राथमिक क़ृषि सहकारी समिति मर्यादित पवनी के रामेश्वर साहू, समिति भटगांव के राजेश कुमार आदित्य, समिति धनगांव के दयाराम यादव, समिति जोरा के गिरजा शंकर साहू शामिल है।यह आदेश प्राधिकृत अधिकारी ने जारी किया है।

धान खरीदी पर किसानों में ख़ुशी और उत्साह का माहौल

सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया।किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया। किसानों में धान खरीदी के दौरान बहुत ही ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू आदि किसानों का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई किसान अपना पूरा धान बिक्री करता है, उसके बाद उसके रकबा का समर्पण कराएं। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, भरत जाटवर, आकाश भारद्वाज और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story
null