छत्तीसगढ़

बड़ी साजिश सुकमा में रच रहे थे नक्सली, CRPF और DRG ने हथियार डम्प ढूंढ निकाले

Nil dhankar
25 Jan 2026 4:42 PM IST
बड़ी साजिश सुकमा में रच रहे थे नक्सली, CRPF और DRG ने हथियार डम्प ढूंढ निकाले
x

सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है।

सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा की गई। इसके साथ ही क्यूएटी/150 की टीम भी ऑपरेशन में शामिल रही। सर्चिंग के दौरान जंगल में बने दो नक्सली ठिकानों से हथियार डंप बरामद किए गए, जहां नक्सली हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने का कार्य करते थे।

Next Story
null