छत्तीसगढ़

IED बम प्लांट करने वाले थे नक्सली, फोर्स ने दबोचा

Nil dhankar
2 Aug 2025 5:24 PM IST
IED बम प्लांट करने वाले थे नक्सली, फोर्स ने दबोचा
x
छग

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े 2 लाख रुपए के ईनामी समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से कई विस्फोटक सामाग्री जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना केरलापाल इलाके में सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक पर 2 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था. पुलिस ने नक्सलियों के कब्जे से टिफिन आईईडी बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया गया. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना केरलापाल क्षेत्र के ग्राम गोगुण्डा के निवासी है.



Next Story
null