छत्तीसगढ़
नक्सलियों का तांडव: सरेंडर नक्सली के 3 परिजनों की हत्या, 7 ग्रामीणों को पीटा
Shantanu Roy
17 Jun 2025 8:57 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार शाम को जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। भारी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इसके अलावा सात ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा और कुछ अन्य ग्रामीणों को अगवा कर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। घटना मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। नक्सलियों ने गांव पहुंचते ही दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को बुलाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।
फिलहाल इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी सामने आई है। इस हमले के पीछे नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व नक्सली दिनेश मोडियम को सबक सिखाना माना जा रहा है, जिसने कुछ समय पहले सरेंडर कर दिया था। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि नहीं करते हुए कहा कि, "हमें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और सूचनाएं जुटा रहे हैं।" इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर व्याप्त है। पुलिस द्वारा घटना की पुष्टि होते ही ऑपरेशन की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित ग्रामीणों की सुरक्षा और लापता लोगों की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बीजापुर (छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार शाम को जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। भारी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इसके अलावा सात ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा और कुछ अन्य ग्रामीणों को अगवा कर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। घटना मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। नक्सलियों ने गांव पहुंचते ही दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को बुलाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।
फिलहाल इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी सामने आई है। इस हमले के पीछे नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व नक्सली दिनेश मोडियम को सबक सिखाना माना जा रहा है, जिसने कुछ समय पहले सरेंडर कर दिया था। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि नहीं करते हुए कहा कि, "हमें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और सूचनाएं जुटा रहे हैं।" इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर व्याप्त है। पुलिस द्वारा घटना की पुष्टि होते ही ऑपरेशन की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित ग्रामीणों की सुरक्षा और लापता लोगों की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Tagsनक्सली हमलासरेंडर नक्सलीपरिवार की हत्याबीजापुरछत्तीसगढ़नक्सल प्रभावित गांवग्रामीणों की पिटाईअपहरणपुलिस जांचझिंगु मोडियमसोमा मोडियमअनिल माड़वीNaxalite attacksurrendered Naxalitefamily murderBijapurChhattisgarhMaoist-affected villagevillagers assaultedabductionpolice investigationJhingu ModiyamSoma ModiyamAnil Madviजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story