छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
Shantanu Roy
17 Jun 2025 7:24 PM IST

x
छग
Nava Raipur. नवा रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन, संसाधनों की उपलब्धता, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने और सेवा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज मंत्रालय नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) June 17, 2025
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन, संसाधनों की उपलब्धता, आगामी योजनाओं और प्रदेश की जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की। सभी अधिकारियों… pic.twitter.com/daTcVOTdZB
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए बरसात के मौसम में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री जयसवाल ने निर्देशित किया कि सभी जिलों में स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर रहे और आवश्यक संसाधनों की पहले से व्यवस्था कर ली जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, मिशन संचालक एनएचएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





