छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी नक्सलवाद, समाप्त करने में हम कामयाब हुए : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
5 Dec 2025 3:00 PM IST
छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी नक्सलवाद, समाप्त करने में हम कामयाब हुए : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर उन्होंने बड़ा बयान दिया। CM साय ने कहा, “हमारे दो साल का कार्यकाल ऐतिहासिक ही कहना चाहिए। छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद थी। उसे हम लोग समाप्त करने में कामयाब हुए हैं। हमारे जवानों के अदम्य साहस और सरकार के निरंतर प्रयासों से नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है।”

सीएम साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी का संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त कर देंगे। वो संकल्प पूरा होते हुए साफ दिख रहा है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में, जो वर्षों से विकास की मुख्यधारा से अछूता रहा है, वहां विकास की गंगा बहेगी।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने राज्य में जमीन के गाइडलाइन रेट बढ़ोतरी के विवाद और भगवान राम की मूर्ति को लेकर चल रहे सियासी बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन रेट में भारी बढ़ोतरी के आरोपों को लेकर सवाल किया तो CM साय मुस्कुराते हुए बोले, “ऐसा कुछ नहीं है… सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है। थोड़ा बहुत कुछ होगा भी तो उसका समाधान हो जाएगा।”

Next Story
null