छत्तीसगढ़

बड़े लीडरों को बचाने बार-बार पर्चा जारी कर रहा नक्सल संगठन

Nilmani Pal
29 April 2025 5:16 PM IST
बड़े लीडरों को बचाने बार-बार पर्चा जारी कर रहा नक्सल संगठन
x

बीजापुर। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी को करीब 10 हजार से ज्यादा जवानों ने पिछले 8 दिनों से नक्सलियों को घेर रखा है। यहां हिड़मा, दामोदर, देवा जैसे बड़े हार्डकोर नक्सली फंस चुके हैं। इस बीच नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के लीडर अभय ने सरकार से अपील की है कि, शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाएं। हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

अभय ने कहा कि, इससे पहले भी मैंने शांति वार्ता के लिए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। साथी रूपेश ने भी 2 बार पत्र के माध्यम से समाधान करने को कहा था। पिछले 26-27 दिनों में अब ये मेरा चौथा पत्र है। सरकार और माओवादी मिलकर वार्ता के जरिए समस्या का हल निकाल सकते हैं। शांति वार्ता को लेकर मैंने केंद्रीय कमेटी की ओर से 28 मार्च को ही बयान जारी किया था।

सरकार के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं। शांति वार्ता के लिए अभी तक मेरी तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति, दंडकारण्य के उत्तर पश्चिम जोन की तरफ से साथी रूपेश की तरफ से 2 प्रेस विज्ञप्ति यानी अब तक कुल 3 प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। अभय का कहना है कि, हमने हमारी PLGA को सशस्त्र कार्रवाई को रोकने के आदेश जारी किए हैं।

Next Story