छत्तीसगढ़

पहाड़ी में नक्सली कमांडर ढेर, DRG और ITBP जवानों को मिली बड़ी सफलता

Nil dhankar
14 Aug 2025 9:01 AM IST
पहाड़ी में नक्सली कमांडर ढेर, DRG और ITBP जवानों को मिली बड़ी सफलता
x
छग

बस्तर। कांकेर-बस्तर सीमा के मंडा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (इनाम ₹25 लाख) और डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे (इनाम ₹10 लाख) मारे गए.

पुलिस के अनुसार, मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जो शाम तक जारी रही. फायरिंग थमने के बाद दोनों शव बरामद हुए. विजय रेड्डी फंडिंग और रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाता था, जबकि लोकेश सलामे के आत्मसमर्पण के प्रयास दो साल से चल रहे थे.

वहीं छत्तीसगढ़ में मारे गए दोनो नक्सलियों के शव देर रात मोहला पहुंचे, जहां शवों का पीएम किया जाएगा, जिसके बाद संभवतः इस पूरे ऑपरेशन को लेकर अधिकृत प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेगी.


Next Story
null