छत्तीसगढ़

हड़ताल को सफल बनाने नवा रायपुर फेडरेशन का विभागों में टेबल टू टेबल संपर्क अभियान

Nil dhankar
25 Dec 2025 10:45 AM IST
हड़ताल को सफल बनाने नवा रायपुर फेडरेशन का विभागों में टेबल टू टेबल संपर्क अभियान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी आंदोलन दिनांक 29,30,31 दिसंबर 2025 को "काम बंद- कलम बंद" आंदोलन को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर की नवा रायपुर फेडरेशन का सभी विभागों में टेबल टू टेबल लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी कर्मचारियों अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दिए एवं आगामी आंदोलन को एकजुटता के साथ सफल बनाने हेतु अपील किए है।

संपर्क अभियान में उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने उक्त आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपनी सहमति देते हुए सभी कर्मचारियों अधिकारियों से 11 सूत्रीय मांगों के लेकर अपनी बात रखते हुए आगामी 29, 30, 31 को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के उक्त संपर्क अभियान में उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों को जय कुमार साहू अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ एवं संरक्षक नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आंदोलन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये।

उक्त संपर्क अभियान में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,जय कुमार साहू संरक्षक नवा रायपुर फेडरेशन एवं अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ, संतोष कुमार वर्मा संयोजक नवा रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, नंदलाल चौधरी उपाध्यक्ष राजपत्रित संघ, पी.एल सहारा, बजरंग प्रजापति,कांति सूर्यवंशी उप संयोजक नवा रायपुर फेडरेशन, जागेश्वर भट्ट*अध्यक्ष वन मुख्यालय अरण्य भवन,मीनू दास,आर.डी मेहरा राजपत्रित संघ,सोनाली तिड़के संयोजक महिला प्रकोष्ठ नवा रायपुर, संजीत शर्मा महासचिव, राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, अनिल मालेकर प्रांतीय महासचिव कोषालयीन संघ,लोकेश वर्मा,जवाहर यादव जिला अध्यक्ष लिपिक संघ, जितेन्द्र बिस्वाल, आकाश त्रिपाठी प्रवक्ता, अनिल वर्मा मीडिया प्रभारी नवा रायपुर फेडरेशन,महेन्द्र साहू अध्यक्ष वाहन चालक संघ, कुमार यादव,आनंद रविन्द्र,मनीष हुमनेकर,कल्याण सिंह, प्रवीण सिंह,विरेंद्र जांगड़े,दीपक सोनकर,निशा यादव,अजय देशमुख, देवेंद्र साहू, सुरेश ढीढी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ,चंद्रशेखर साहू,अमित शर्मा, युवराज शर्मा,नितिन अठनकर, हेमन्त उइके,गौरी छुरा,डिकेंद्र खुटे,राजकुमार सोधिया,श्याम कन्नौजे ,गुड़िया खूंटे, नम्रता नादुलकर, चंद्रकांत जयसवाल अभिजीत तिवारी,मुकेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी*अधिकारी उक्त संपर्क अभियान में सम्मिलित रहे।

Next Story
null