छत्तीसगढ़

रायपुर में नमो युवा मैराथन हुआ, 5 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

Nil dhankar
21 Sept 2025 10:02 AM IST
रायपुर में नमो युवा मैराथन हुआ, 5 हजार युवाओं ने लगाई दौड़
x

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा इस आयोजन को लेकर सक्रिय है। राजधानी रायपुर में रविवार (21 सितंबर) को नमो युवा मैराथन का आयोजन किया गया है। खेल विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत के थीम पर यह कार्यक्रम हुआ। 5 किलोमीटर की इस रोड रनिंग में 5000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें जीतने वाले धावकों को नकद इनाम की राशि भी दी गई।

इस मैराथन में चार कैटेगरी में इनाम राशि दी गई। पहले पोजीशन में आने वाले धावकों को 25 हजार, सेकेंड पोजीशन पर आने वालों को 15 हजार, थर्ड आने वालों को 10 हजार की राशि दी गई। इसके अलावा टॉप 20 में आने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना के तौर पर दो 2 हजार दिए गए। वहीं कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी युवा मोर्चा ने संभाली। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से मरीन ड्राइव से हुई। मैराथन में शामिल होने बड़ी संख्या में युवा मरीन ड्राइव में जुटे थे। जहां से 5 किलोमीटर दौड़ लगाई है।

हालांकि सीएम विष्णु देव साय जोकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे, नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री खुशवंत साहेब शामिल हुए।

Next Story
null