
कई इलाकों में बिजली बंद है देर रात तक बिजली बहाल होने की संभावना है...
रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार दोपहर बाद शहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश ने दस्तक दे दी। इस बदले हुए मौसम ने रायपुरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लोगों को जहां तेज धूप और उमस से परेशान होना पड़ रहा था, वहीं अब बारिश की बौछारों और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। आज के आंधी तूफान में कई जगह हादसे हुए है। नमस्ते चौक का शेड उखड़ गया है।
रायपुर
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) May 1, 2025
कड़ी धूप से बचने के लिए शहर के कई रेड सिग्नल पर शेड बनाये गए हैं ,
देवेन्द्र नगर इलाके में ऐसे ही एक चौक में तेज हवा से एक शेड धराशायी हो गया
इसकी चपेट में 2 कारें आयीं लेकिन शुक्र है कोई हताहत नहीं हुआ #Raipur #badweather #storm pic.twitter.com/eAPm0QgbHd
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा है। लेकिन पिछले दो दिनों से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
अन्य राज्यों का भी हाल जानिए
वहीं दूसरी ओर शहडोल में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। जिससे पूरे शहडोल भीग चुका है। यहां तेज बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। जिससे लोगों को गर्मी से रहात मिली है।





