
x
मचा हड़कंप.
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगौन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल एक शादी समारोह से लौट रही कार में अचानक आग लग गई जिसके बाद उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. यह घटना जैतापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास खंडवा-वडोदरा नेशनल हाईवे पर हुई.
रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रात लगभग 12 बजे की है, जब एक अर्टिगा कार में अचानक टायर फटने के बाद आग लग गई. कार में सवार लोग अक्षय तृतीया के अवसर पर संपन्न हुई शादी के बाद लोनारा गांव से बमनाला गांव लौट रहे थे. कार जैसे ही गोपालपुरा के पास पहुंची, तेज धमाके के साथ टायर फट गया और फिर कुछ ही क्षणों में कार से धुआं उठने लगा.
दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य यात्रियों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और सभी ने फुर्ती से बाहर कूदकर जान बचाई. कुछ ही मिनटों में कार में आग भीषण रूप ले चुकी थी. लपटें इतनी भयानक थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था. नेशनल हाईवे पर आवाजाही कर रहे कई वाहन चालकों ने विस्फोट के डर से दो किलोमीटर पहले ही अपने वाहन रोक दिए.
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. हादसे के समय हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. जैतापुर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





