छत्तीसगढ़

नकटी गांव के ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले को घेरा

Nil dhankar
3 July 2026 4:50 PM IST
नकटी गांव के ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले को घेरा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह से ही नकटी गांव के सैकड़ों प्रभावित लोगों ने प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया है। बेघर हुए परिवारों, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, ने मंत्री आवास के बाहर ही अपना डेरा जमा लिया है। इस घेराव के बाद से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, यह पूरा विवाद नकटी गांव की जमीन पर 'विधायक कॉलोनी' (VVIP Housing) के निर्माण से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंत्री ओपी चौधरी ने ही नई विधायक कॉलोनी बनाने के लिए नकटी गांव का नाम आगे प्रस्तावित किया था। लेकिन अब इसी फैसले की गाज वहां दशकों से रह रहे गरीब परिवारों पर गिरी है।

बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों ने साफ तौर पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि, “यदि हमें बेघर करने वाले मंत्री ओपी चौधरी हमें इंसाफ नहीं दे सकते, तो कम से कम हमारे रहने के लिए वैकल्पिक मकानों की सुविधा तो दिला दें।” कड़कड़ाती धूप और बारिश की आशंका के बीच खुले आसमान के नीचे आए ये परिवार अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं।


Next Story