छत्तीसगढ़

मुतवल्ली ने दबंगई कर जारी किया फतवा, समाज से निकाले गए 30 मुस्लिम परिवारों का आरोप

Nil dhankar
18 July 2025 5:32 PM IST
मुतवल्ली ने दबंगई कर जारी किया फतवा, समाज से निकाले गए 30 मुस्लिम परिवारों का आरोप
x

राजिम। राजिम में 30 मुस्लिम परिवारों को इतेहाद कमेटी (राजिम) के अध्यक्ष ने समाज से बेदखल करवा दिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इतेहाद कमेटी के अध्यक्ष अल्तमश सिद्दकी और उसके साथियों ने शिया बोलकर उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया है।

वो 2021 से सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। समाज के लोग उनके साथ दावत, रिश्ता, सलाम-दुआ नहीं कर रहे हैं। मस्जिद और कब्रिस्तान जाने पर भी रोक लगा दी गई है। पीड़ित परिवारों ने गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज से शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने मुतवल्ली और कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दाढ़ी-टोपी की आड़ में कुछ लोग धर्म की ठेकेदारी कर रहे हैं। उनके खिलाफ लगातार शिकायत आ रही है। कार्रवाई होगी।

Next Story
null