छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में खूनी वारदात, शिक्षक ने डंडे और कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

Shantanu Roy
8 Nov 2026 5:50 PM IST
चरित्र शंका में खूनी वारदात, शिक्षक ने डंडे और कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या
x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर में एक शिक्षक ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान शिक्षक कोलोराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक के पद पर भी कार्यरत है। उसने कुल्हाड़ी और डंडे से पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद बगीचा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रंगपुर निवासी शिक्षक कोलोराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की जान चली गई।

वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने के बजाय सीधे बगीचा थाना पहुंच गया। वहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस घटना ने रंगपुर और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
Next Story