छत्तीसगढ़

खरोरा में भी होली के दिन हत्या

Nilmani Pal
4 March 2026 4:26 PM IST
खरोरा में भी होली के दिन हत्या
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे आरंग के बाद अब खरोरा से होली के दिन युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के माठ गांव में 20 साल के युवक को मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और आगे की जांच की जा रही है।

आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकूओं से हमला किया गया है। मृतक के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकूओं के निशान है।

Next Story
null